फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अनिल बने प्रदेशीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के चयनकर्ता

Sat, 24 Oct 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
प्रदेशीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ता अनिल कपूर - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
चंदौसी। प्रदेशीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के लिए खेल शिक्षक अनिल कपूर को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान अयोध्या के निर्देशानुसार प्रतियोगिता के सुचारु आयोजन के लिए गठित चयनकर्ता समिति में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


अनिल कपूर को खेल क्षेत्र में उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है। वह वर्ष 2006 में भी अंडर-14 वर्ग के कोच की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। प्रदेशीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर मंडल की ओर से 26 से 30 नवंबर 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला स्काउट मास्टर, क्रीड़ा भारती के जिला महामंत्री डॉ. गौरव मिश्रा सहित क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें