फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पिता की डांट से नाराज होकर अलीगढ़ से चंदौसी आ गया बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पिता की डांट से नाराज होकर अलीगढ़ से ट्रेन में दस वर्षीय बालक वंश चंदौसी स्टेशन पहुंच गया। जीआरपी जवानों की नजर पड़ी तो पूछताछ की और परिजनों को सूचना देकर बुला लिया। बच्चे को सकुशल देखकर परिजनों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

चंदौसी रेलवे स्टेशन के थाना जीआरपी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह जीआरपी के सिपाही सर्वेंद्र कुमार प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें वहा एक बालक उदास अवस्था में बैठा मिला, जानकारी करने पर उसने अपना नाम वंश पुत्र योगेश कुमार निवासी नगला तिकोना जिला अलीगढ़ बताया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। जिस वजह से वह ट्रेन में बैठकर चंदौसी रेलवे स्टेशन आ गया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि शनिवार शाम जीआरपी द्वारा बालक को उसके घर पर जाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें