फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहन के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने दोस्तों संग मिलकर की थी छात्र की हत्या

विज्ञापन
चंदौसी कोतवाली में गिरफ्तार सुमित हत्याकांड के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल में हुए छात्र किशोर सुमित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के भाई ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर किशोर की गला रेतकर हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। किशोर का खून से लथपथ शव 26 अगस्त को खेत में मिला था।गांव कैथल निवासी स्व. नरेश कोरी का बेटा सुमित चंदौसी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। उसके पिता और मां सावित्री की 15 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई अमित देहरादून में मजदूरी करता है। सुमित गांव में अपनी दोनों बहनें नीतू और पूजा के साथ रहता था। चाचा प्यारे देखरेख करते थे। 25 अगस्त की रात आठ बजे करीब सुमित खाना खाकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। अगले दिन 26 अगस्त की सुबह साढ़े नौ बजे करीब घर से 500 मीटर की दूरी पर गांव के की कल्लू के धान के खेत में सुमित का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। छात्र की गला काट कर हत्या की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को बराबर वाले खाली खेत में खून से सना मेडिकल ग्लव्स पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सनोज, दिनेश निवासी ग्राम कैथल और बांकेलाल निवासी राधे-राधे कॉलोनी, धीमरवाली रोड, थाना बहजोई के नाम प्रकाश में आए। आरोपी फरार चल रहे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को बांकेलाल के घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी सनोज ने कबूल किया कि उसने अपने दोस्तों गोविंद और विनीत के साथ मिलकर गांव के ही सुमित की हत्या की थी। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

धमकाने पर भी नहीं माना तो रेत दिया गला
सनोज ने पुलिस को बताया कि सुमित का उसकी बहन से प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर वह नाराज था। पहले तो उसने सुमित को धमकाया, लेकिन जब सुमित पीछे नहीं हटा तो तीनों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई। 25 अगस्त की रात सुमित को टहलने के बहाने जंगल की ओर बुलाया गया। वहां सनोज ने सुमित से बहन का पीछा छोड़ने को कहा, लेकिन सुमित ने इन्कार किया और कहा कि वह उसकी बहन से ही शादी करेगा। यह सुनकर सनोज ने गुस्से में आकर अपने साथियों की मदद से सुमित को पकड़ कर चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें