फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: मां की डांट से नाराज बुलंदशहर की युवती पहुंची बबराला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बबराला (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के चौराहे पर पुलिस को एक युवती घूमती मिली। युवती से पूछताछ की तो पता चला कि वह मां की डांट से नाराज होकर घर से आई है। पुलिस ने उसे कोतवाली भेज दिया और उसके पिता को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बबराला इंद्रा चौक चौराहे पर तैनात पुलिस को एक युवती संदिग्ध घूमती दिखाई दी। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो वह इधर उधर की बात बताने लगी। पुलिस ने सख्ती से पूछा तो युवती ने बताया कि वह बुलंदशहर जनपद के थाना ककोड़ के एक गांव की रहने वाली है। उसकी मां ने काम करने को लेकर उसे डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर घर से निकल आई थी और बस में बैठकर यहां आई थी। पुलिस ने युवती के पिता को फोन से जानकारी दी और कोतवाली गुन्नौर बुलवा लिया। युवती को भी कोतवाली भिजवा दिया। शाम के समय युवती के पिता कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने युवती को उनके सुपुर्द कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें