फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: नीलकंठ यात्रा के दौरान पहाड़ से गिर कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश जिले में नीलकंठ की चढ़ाई करते समय पैर फिसलकर गिरने से घायल हुए संभल के युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तराखंड पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी तेजपाल (30) वीरपाल गांव के एक युवक की हत्या के आरोप में 16 महीने पहले जेल गया था। जेल से छूटने के बाद युवक गांव से अपने परिवार को लेकर दिल्ली चला गया और मजदूरी कर पालन पोषण करने लगा। शुक्रवार की देर रात वह अपने भांजे के साथ उत्तराखंड के जिला ऋषिकेश में नीलकंठ बाबा के दर्शन करने गया था। शनिवार की सुबह पांच बजे के करीब नीलकंठ में चढ़ाई करते समय तेजपाल का पैर फिसल गया गया और नीचे गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां के लोगों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पत्नी सर्वेश और छह वर्ष के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें