फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तौल नहीं होने से गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव नगलिया बल्लू स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर धान की तौल न होने से गुस्साए लोगों ने पवांसा स्थित एआर कोऑपरेटिव कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र पर बिचौलिए के हावी होने का आरोप लगाया। दो दिन की अवधि में तौल न होने पर धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली डीएम कार्यालय ले जाने का अल्टीमेटम दिया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

दरअसल, गांव नगलिया बल्लू में संचालित सरकारी क्रय केंद्र पर धान की बिक्री के लिए गांव कादलपुर कुकैटा के किसानों को भी अटैच किया गया है। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करने वाले किसानों का कहना था कि 12 नवंबर से केंद्र पर किसानों के धान की खरीद नहीं की जा रही है, जबकि व्यापारी और खरीदारों के धान की खरीद की तौल की जा रही है। केंद्र पर माफिया और बिचौलियों को धान खरीद क्रय केंद्र की कमान केंद्र प्रभारी ने दे रखी है।
इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। किसान संभल, बहजोई, पवांसा और नगलिया बल्लू में धान की विक्री के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन तौल नहीं हो रही है। इस समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी के कार्यालय आए और तौल कराने की मांग की। इस दौरान राहुल राघव, ओमपाल सिंह, विजय कुमार, टेकचंद सिंह, राजपाल, डॉ.शंकर सिंह, भूपेंद्र सिंह नेपाल सिंह मुजाहिद आदि रहे।
विज्ञापन

गांव नगलिया बल्लू में संचालित धान खरीद क्रय केंद्र पर शुक्रवार को किसानों को बुलाकर तौल कराई जाएगी। इसके बाद भी यदि नियमित तौल नहीं होती है तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञान प्रकाश, एआर कोऑपरेटिव, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें