फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कम राशन देने पर गुस्साए कार्डधारकों ने किया हंगामा

Wed, 15 May 2024 04:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर के मुरादाबाद गेट स्थित राशन की दुकान पर मंगलवार को कार्डधारकों ने कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद कोटेदार दुकान बंद कर मौके से भाग गया। लोगों ने कोटेदार पर अभद्रता करने और कम राशन देने का आरोप लगाया है। वहीं पूर्ति निरीक्षक ने जांचकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार को चंदौसी के मुरादाबाद गेट लाल मस्जिद स्थित प्राइमरी उपभोक्ता सहकारी समिति से संचालित राशन की दुकान पर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा था। आरोप है कि कोटेदार ई-वेइंग और ई-पॉश मशीन के माध्यम से राशन वितरण की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद दूसरे कांटे से खाद्यान्न तौलकर दे रहा था। उसमें वह प्रति यूनिट एक किलो खाद्यान्न की कटौती कर रहा था। इसका लोगों ने विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगा। जिससे गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि कोटेदार हर बार खाद्यान्न में कटौती करता है। विरोध करने पर गाली गलौज और अभद्रता करने लगता है। अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। मंगलवार को हंगामे के बाद कोटेदार दुकान बंद कर मौके से भाग गया। प्रदर्शन करने वालों में रूबी, निशा, नसरीन, भूरी, सायरा, शिवाना, अंजुम, गुड्डो आदि थे।


इस तरह काम करती है ई वेइंग मशीन
ई-वेइंग और ई-पॉश मशीन को कंप्यूटर कांटे (तराजू) से जोड़ा गया है। सबसे पहले पात्र व्यक्ति ई-वेइंग मशीन पर अपना अंगूठा लगाएगा, जिसके बाद कांटे पर यूनिट के हिसाब से पूरा वजन का खाद्यान्न रखा जाएगा। तब वितरण प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद वितरण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। लेकिन कोटेदार ने कांटे पर खाद्यान्न की जगह बांट रख रहा था। वहीं दूसरे कांटे से खाद्यान्न तौल रहा है। उसमें वह पात्रों से प्रतियूनिट एक किलो राशन की कटौती कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
वितरण में घटतौली करने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच की जाएगी, साथ ही अपनी मौजूदगी में राशन का वितरण कराएंगे।-ललित कुमार, पूर्ति निरीक्षक चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें