फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुजफ्फरपुर समर स्पेशल दो घंटे लेट, यात्री परेशान

Wed, 15 May 2024 04:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गर्मियों में लंबे और लोकल रूट की ट्रेनें प्रभावित होने का सिलसिला जारी है। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन मंगलवार को दो घंटे देरी से चंदौसी स्टेशन पहुंची। इसके अलावा बरेली से अलीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी पौने दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन

मंगलवार को मुजफ्फरपुर समर स्पेशल अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे से ज्यादा की देरी से चंदौसी स्टेशन पहुंची। इससे भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आनंद विहार से चलकर चंदौसी के रास्ते मुजफ्फरपुर तक जाने वाली 04058 मुजफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन का चंदौसी स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 03:20 बजे का है। लेकिन मंगलवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर न आकर सुबह 05:39 बजे स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बरेली से अलीगढ़ जाने वाली 04378 अलीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल एक घंटे 50 मिनट की देरी से आयी। इसका चंदौसी पहुंचने का समय सुबह 11:30 बजे का था, लेकिन यह ट्रेन दोपहर 01:19 बजे स्टेशन पहुंची। साथ ही लखनऊ से चलकर चंदौसी होकर चंडीगढ़ जाने वाली 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस सुबह 04:55 बजे न आकर एक घंटे 20 मिनट की देरी से 06:24 बजे आई। इसके अलावा आनंद विहार से चलकर चंदौसी के रास्ते बापूधाम मोतीहार जाने वाली 14010 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। यह ट्रेन अपने समय सुबह 03:55 बजे न आकर पांच बजे स्टेशन पहुंची। वहीं बरेली से चलकर अलीगढ़ जाने वाली 04376 अलीगढ़ एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से प्लेटफॉर्म पहुंची। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 07:25 बजे न आकर 08:42 बजे पहुंची। इसके साथ ही आनंद विहार से चंदौसी के रास्ते रक्सौल जाने वाली 14008 सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 08:40 बजे न आकर 09:14 बजे रेलवे ऐप पर दिखा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें