फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ता की हत्या से साथियों में रोष

Fri, 20 Dec 2024 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई में अधिवक्ता सत्यपाल सिंह राणा की हत्या से अधिवक्ताओं में रोष है। संभल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिजनों को एक करोड़ रुपये की मुआवजा राशि देने की मांग की गई।
विज्ञापन

संभल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षित नहीं है। बहजोई में अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। इस पर विरोध दिवस मनाते हुए ज्ञापन भेज रहे हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने, परिजनों को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। साथ ही, अधिवक्ता सुरक्षित रहें, इसके लिए यूपी में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और वरीयता के आधार पर अधिवक्ताओं को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की गई है। इस दौरान अमित उठवाल, शरद भारद्वाज, मुस्तकीम अहमद, प्रदीप सिंह, प्रवेंद्र सिंह, मनीष आर्य, सचिन चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें