फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर से स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने की आपत्तिजनक बातें, ऑडियो आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आंगनबाड़ी वर्कर ने स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी पर शोषण करने का दबाव बनाया। बार-बार कमरे पर बुलाने का प्रयास किया। इसका ऑडियो पीड़िता के पास है। इस मामले में कार्रवाई के लिए पीड़िता ने स्वास्थ्य विभाग को शिकायती पत्र दिया और पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग उठाई लेकिन कहीं कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब पीड़िता दहशत में है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आंगनबाड़ी वर्कर ने पवांसा सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज चौधरी को शिकायती पत्र दिया है। साथ ही बहजोई थाना पुलिस को तहरीर दी है। इसमें आंगनबाड़ी वर्कर का कहना है कि उसके पति 17 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद होम आईसोलेट हो गए।
पवांसा सीएचसी में कार्यरत एक स्वास्थ्य कर्मी ने घर आकर दवाई दी और इसके बाद लगातार कॉल करने लगा। आपत्तिजनक बातें की और अपने कमरे पर बुलाने का दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि जब वह उस स्वास्थ्य कर्मी के कमरे पर नहीं गईं तो उनके पति को एल वन अस्पताल भेजने की धमकी दी। अब भी लगातार फोन कर आपत्तिजनक बातें की गईं। इन आपत्तिजनक बातों का ऑडियो पीड़िता के पास है जो पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी दिया गया है। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें