फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी और बहजोई के बीच स्थापित हो इंडस्ट्रियल पार्क

विज्ञापन
चंदौसी में इंडियन इंडस्ट्रीज ए‌सोसिएशन ने स्थापना दिवस पर उप​स्थित अति​थि। स्रोत संगठन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का 40वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार की रात सीता रोड मां हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चंदौसी और बहजोई के बीच गंगा एक्सप्रेसवे के पास इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना किए जाने की मांग भी की गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उद्योग बंधुओं को शुभकामनाएं दीं। कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी की दरें कम किए जाने से उद्योग जगत को नुकसान नहीं बल्कि फायदा होगा, क्योंकि इससे व्यापार और प्रतिस्पर्धा दोनों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि संभल जैसे विकसित जनपद को औद्योगिक दृष्टि से सशक्त बनाने में उद्योगपतियों की भूमिका महत्वपूर्ण है और प्रशासन उनके साथ हर कदम पर सहयोग करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान उद्योग बंधुओं ने प्रशासन के समक्ष अपनी कुछ अहम मांगें रखीं, जिनके पूरा होने से संभल जिला औद्योगिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने मांग की कि चंदौसी और बहजोई के बीच गंगा एक्सप्रेसवे के पास एक इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की जाए। साथ ही जनपद में पॉल्यूशन कंट्रोल, ईपीएफ, कंपनी रजिस्ट्रेशन/चीट फंड जैसे प्रमुख विभागों के कार्यालय भी खोले जाएं। इससे उद्योगपतियों को अपने ही जिले में सुलभ सुविधा उपलब्ध हो सके।
इसके अलावा कहा गया कि उद्योगों पर विभागों द्वारा की जाने वाली अवैध छापे की कार्रवाई पर रोक लगे और यदि कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे सुधारने के लिए 15 से 30 दिन का समय दिया जाए। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार में पारदर्शिता भी आएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लल्लन प्रसाद यादव सेवा कर प्रशासन आयुक्त संभल, बब्बू यादव सेवा कर अधिकारी उप आयुक्त, चेयरमेन सुबोध कुमार गुप्ता, सेक्रेटरी आशीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज चौधरी, वरिष्ठ उद्योगपति बाबू फूलप्रकाश वार्ष्णेय, कमल कौशल, नितिन अग्रवाल, संजय किराना, संगीता भार्गव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें