फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अल्ट्रासाउंड सेंटर से मिले लिफाफे में एक सीएचसी की डॉक्टर का नाम, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के रोडवेज बस अड्डे के सामने संचालित वीनस अल्ट्रासाउंड सेंटर से मिले रुपयों से भरे लिफाफे में एक सीएचसी की चिकित्सक का नाम भी प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो जांच शुरू कराई है। एडी हेल्थ मुरादाबाद की ओर से जांच के निर्देश सीएमओ डॉ. तरुण पाठक को दिए गए हैं।मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार व स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने वीनस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा था। इस दौरान मुख्य गेट पर ताला लगा था लेकिन दूसरे रास्ते से मरीजों को बुलाया जा रहा था। हालांकि टीम को मरीज तो नहीं मिला था लेकिन व्यवस्था देखकर स्पष्ट हो गया था कि संचालन हो रहा है। इसी दौरान छानबीन में 23 लिफाफे मिले थे। इन लिफाफों पर डॉक्टरों के नाम लिखे थे और उसमें रुपये रखे हुए थे।
विज्ञापन

इन लिफाफों से यह भी स्पष्ट हुआ कि डॉक्टर मरीज का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेजते हैं और इसका कमीशन पाते हैं। इन्हीं लिफाफों में शामिल एक लिफाफे पर सीएचसी में तैनात एक महिला चिकित्सक का नाम लिखा मिला है। इस मामले की ही जांच शुरू हुई है।
000000000
कमीशन के लिए मरीजों को भेजा रहा अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होते हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निर्मल सिंह हर दिन 30 से 35 अल्ट्रासाउंड करते हैं। बाकी मरीजों को अगली तिथि दे दी जाती है। यह मरीज वह होते हैं जिन्होंने जिला अस्पताल या जिले के किसी सीएचसी से अल्ट्रासाउंड के लिए सलाह ली होती है। ऐसे में यदि सरकारी अस्पताल से ही कमीशन के लिए निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर भेजा जाएगा तो मरीजों को शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें