फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अमरोहा की महिला के साथ संभल में दुष्कर्म, दो लोगों ने पीड़िता को बनाया हवस का शिकार

Fri, 07 Oct 2022 04:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला जिले के संभल कोतवाली क्षेत्र का है।  जहां  अमरोहा की महिला से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के संभल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला  सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला जिले के संभल कोतवाली क्षेत्र का है जहां अमरोहा की महिला से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने मौके से पुलिस को सूचना दी तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह एक महीने पहले वह संभल के निजी अस्पताल में बीमार होने पर भर्ती हुई थी। अस्पताल में एक व्यक्ति का आना जाना था। वह अपने किसी परिचित के पास आता था। इसी दौरान उससे जान पहचान हो गई और उसने अपना नाम संजीव बताया। फोन पर भी कभी- कभी बात हो जाती थी। 

महिला ने बताया कि बुधवार को वह संभल किसी काम से आई थी। संजीव अपने साथ एक मकान में ले गया जहां उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें