फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विरोध और नोकझोंक के बीच पालिका की टीम ने हटवाया अतिक्रमण

Fri, 22 Nov 2024 03:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
बहजोई में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : संभल
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। नगर में बृहस्पतिवार को नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पालिका की टीम ने विरोध और नोकझोंक के बीच नाले पर किया गया अतिक्रमण और पटिया तोड़ीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे ईओ भूपराम वर्मा के नेतृत्व में दो जेसीबी को साथ लेकर पालिका की टीम अतिक्रमण हटवाने इस्लामनगर चौराहे पर पहुंची। यहां पहले तो हाईवे पर डिवाइडर से घरों व दुकानों तक की दूरी की नाप जोख कराने के दौरान मौजूद गृह स्वामियों, दुकानदारों व व्यापारियों की ईओ समेत पालिकाकर्मियों से कई बार नोकझोंक हुई। लोगों का कहना था कि नगर में एक समान अतिक्रमण की कार्रवाई की जाए। पालिका की ओर से कहीं पटिया ही तोड़ी जा रही है, तो कहीं पटिया हटाकर ही अतिक्रमण हटाने की औपचारिता पूरी की जा रही है। वहीं, कई स्थानों पर पालिका की टीम ने घरों व दुकानों के बाहर बने चबूतरे व घर व दुकान की दीवार को ही ध्वस्त कर दिया। कहीं, तो बस निशान लगाकर ही छोड़ दिए गए और कहीं निशान ही नहीं लगाए गए। बावजूद इसके पालिका की टीम ने एनएचएआई की टीम समेत राजस्वकर्मियों व पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में कलक्ट्रेट के निकट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

पहले तो पुलिस फोर्स कम थी। बाद में पुलिस फोर्स मिलने पर इस्लामनगर चौराहे से कलक्ट्रेट तक हाईवे की एक लेन पर अतिक्रमण हटवाया गया। नगर में अतिक्रमण हटवाओ अभियान जारी रहेगा। नगरवासी अभियान में सहयोग करें। -भूपराम वर्मा, ईओ, नगर पालिका परिषद, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें