फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रमुख स्थानों संग संभल की गलियों की भी होगी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

विज्ञापन
संभल के तिमरदास सराय में ​शिव मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संभल। शहर की सुरक्षा लगातार बढ़ रही है। अभी तक प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे थे। अब गली मोहल्लों में भी सुरक्षा मजबूत की जा रही है। बृहस्पतिवार को नखासा थाना क्षेत्र की गलियों में कैमरे लगाए गए। नगर पालिका ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि 200 कैमरे लगाए जा चुके हैं। अब 64 कैमरे और लगाए जाने हैं। यह सभी कैमरे गलियों में लगाए जाने हैं। इससे निगरानी पूरी तरह हो सकेगी।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि नगर पालिका द्वारा 2.60 करोड़ रुपये से यह कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की निगरानी में मुरादाबाद रोड, चंदौसी रोड, बहजोई रोड और हसनपुर रोड हैं। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख चौराहों और स्थानों पर 200 कैमरे लग चुके हैं। शहर की उन गलियों में अब कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जो गलियां लंबी होने के साथ दूसरे रास्ते को जोड़ती हैं। इससे इन गलियों में भी सुरक्षा बढ़ी रहेगी। इन कैमरों का मुख्य कंट्रोल रूम जामा मस्जिद के नजदीक सत्यव्रत पुलिस चौकी में बना है।
इसके अलावा संभल कोतवाली, नखासा थाना, पालिका कार्यालय, तहसील कार्यालय और एएसपी कार्यालय में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। इन सभी कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तैनाती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें