फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। राज्य महिला आयोग और अनुसूचित आयोग को भी शिकायत भेजी गई है। इसमें पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने शिकायती पत्र में बताया है कि 18 जून को वह घर में अकेली थी। परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। मौका पाकर गांव के ही दो व्यक्ति घर में घुस गए। चाकू का भय दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता के ससुर आए और उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी सीढ़ी लगाकर दीवार के सहारे भाग गए। कहीं पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में स्थानीय चौकी और थाने में तहरीर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे आहत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र को शिकायती पत्र दिया है। साथ ही राज्य महिला आयोग और अनुसूचित जाति आयोग से शिकायत की है। कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें