फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हसनपुर मुंजब्ता में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप, पैमाइश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तहसील क्षेत्र के गांव हसनपुर मुंजब्ता में मंगलवार दोपहर नायव तहसीलदार अरविंद कुमार ने सरकारी भूमि की पैमाइश शुरू कराई तो हंगामा हो गया। लेकिन बाद में यह शांत हो गया। इसके बाद भूमि की पैमाइश कराई गई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय योगी किसान ब्रिगेड के ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपी चंद्र प्रजापति ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत की गांव हसनपुर मुंजब्ता में सरकारी भूमि के कई गाटे ऐसे हैं, जिन पर लोगों के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। इसमें नवीन परती से लेकर बरात घर, स्कूल की भूमि, खाद के गड्ढे आदि शामिल हैं। इस शिकायत के बाद जिला प्रशासन को स्थलीय जांच के आदेश दिए गए।
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसी क्रम में टीम बनाकर स्थलीय जांच शुरू कराई है। बताया कि अवैध कब्जों के मामलों में प्रशासन ढिलाई नहीं बरतेगा। अभी पैमाइश शुरू कराई गई है। पैमाइश पूरी होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें