संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसके पड़ोस में रहने वाले युवक का घर पर आना जाना था। उसने अपने प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बना लिए थे। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और इसी दौरान आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। अब आरोपी फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। शादी करने के लिए तैयार नहीं है। युवती का आरोप है कि 12 मई को जब शिकायत युवक के घर पहुंचकर की तो उन्होंने गाली-गलौच की। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।