गवां (संभल)। कस्बा में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विरास यादव ने अवैध अस्पताल को सील किया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू निवासी विष्णु ने बताया सोमवार को उनकी पत्नी संगीता ने शिशु को जन्म दिया था। तबियत खराब होने पर शिशु को गवां के एक क्लीनिक में उपचार के लिए ले गए थे। जहां क्लीनिक संचालक ने शिशु का उपचार शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद शिशु को घर भेज दिया था लेकिन घर पहुंचकर शिशु की मौत हो गई थी। शिशु के परिजनों का आरोप है कि गलत उपचार किया गया। इससे शिशु की मौत हो गई। इसके बाद हंगामा हुआ था। इसी सूचना पर पहुंचे नोडल अधिकारी ने क्ललीनिक को सील कर दिया। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।