फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आईटीआई में प्रवेश के लिए अब सीधे कर सकते हैं आवेदन

Sun, 29 Sep 2024 03:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। जिले में आईटीआई में प्रवेश के लिए छात्रों को एक और मौका दिया गया है। छात्र सीधे संस्थान में अपना आवेदन कर सकेंगे। 30 सितंबर तक छात्रों को आवेदन करने का मौका है। प्लंबर, वेल्डर समेत कई सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन

जिले में संचालित राजकीय आईटीआई चंदौसी, बबराला में चार चरणों की प्रक्रिया के बाद भी सीटें रिक्त रह गईं। प्लंबर, वेल्डर, सिलाई, बेसिक कॉस्मोलॉजी आदि ट्रेडों में प्रवेश को छात्रों में रुझान नजर नहीं आ रहा। इन ट्रेडों की अधिकांश सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं करना होगा। संस्थान में जाकर ट्रेड के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्रवेश हो जाएगा। आईटीआई की नोडल स्तुति गुप्ता ने बताया कि जिन ट्रेडों में सीटें खाली रह गई हैं। उनमें प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक संस्थान में आकर अपना आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें