फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य पुलिस ने दबोचे

Thu, 09 Jan 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर जहांगीरपुर में एक दुकान से कारों के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने 29 दिसंबर को बबराला से दो कार चुराई थीं। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि बबराला के कल्लू नगला निवासी आशीष शुक्ला व गुन्नाैर के अजयपाल की कार 29 दिसंबर की रात चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट गुन्नौर कोतवाली में दर्ज कराई गई। पुलिस को मुखबिर से वाहन चोर गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर दौलतपुर पुलिया के पास से बुलंदशहर जिले के छतारी मोहल्ला रविदास के दिनेश और अलीगढ़ के दादो क्षेत्र के लहरा निवासी टीटू उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने 29 दिसंबर को बबराला से कार चोरी करना कबूला। बताया कि उनके गिरोह का सरगना अतरौली का बकरा उर्फ राकेश और अलीगढ़ का नदीम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले वह अलग अलग शहर में कारों की रेकी करते हैं। इसके बाद रात में कार चोरी कर लेते हैं। राकेश और नदीम कार चोरी करने के तीन तीन हजार रुपये देते हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जहांगीरपुर में जेवर हाईवे पर बनी एक दुकान से गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें