फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शिव मंदिर की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मझावली के ग्रामीणों ने शिव मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गाटा संख्या 762, रकबा 0.045 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में शिव मंदिर के नाम दर्ज है, लेकिन दबंगों ने उस पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी ऋषिपाल गिरि ने बताया कि शिव मंदिर करीब 50 से 60 वर्ष पुराना है और यहां वर्षों से पूजा-अर्चना व मेले का आयोजन होता रहा है। अब ग्रामीण मंदिर का जीर्णोद्धार और चहारदीवारी कराना चाहते हैं, लेकिन आरोपित व्यक्ति भूमि को अपनी निजी संपत्ति बताकर इसका विरोध कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार 31 अगस्त को एसडीएम चंदौसी से शिकायत की गई थी।
इसके बाद राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार और लेखपाल की टीम ने नौ सितंबर को मौके पर पैमाइश भी की, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हटाया गया। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र पर पंकज गिरि, संजीव गिरि, खचेड़ू, बबलू गिरि, राघव, आनंद, नितिन पुरी, नरेश,श्रीपाल, अवधेश, किशनपाल, विशेष कुमार, कुवंरपाल, छत्रपाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें