फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
चंदौसी में अ​खिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री व अन्य अति​थि: स्रोत
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से बृहस्पतिवार को बहजोई रोड के अजीत सिंह एन्क्लेव में दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार द्वारा हवन व शस्त्र पूजन कराकर की गई। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने भगवान राम और महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, एसडीएम आशुतोष तिवारी रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के करीब 150 मेधावियों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर जीवन में मर्यादा और धर्म का पालन करे। संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन सुखपाल सिंह गौर, मनोज तोमर व मनोज कठेरिया ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विक्रम सिंह, राजकुमार सिंह, चंद्रपाल सिंह, डॉ. विशाल चौहान, नितिन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. एमपी सिंह, दिनेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, मुकेश सोम, विपिन राघव, अवधेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें