सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक के गांव बरखेड़ा सोनक में रविवार को भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा हुई। इसमें 18 सितंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रास्तावित महापंचायत को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष मनपाल यादव ने बताया कि 18 सितंबर को लखनऊ में महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव नुक्कड़ सभा कर किसानों से महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। संभल से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है, ताकि संभल जिले के किसानों की समस्याएं शासन में बैठे अधिकारी भी सुन सकें। इस दौरान मुनेंद्र यादव, संजीव यादव, जयपाल यादव, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सुदेश यादव, दिनेश कुमार, राकेश यादव, पंकज यादव, रामखिलाड़ी यादव, सोमपाल सिंह, जबर सिंह, अमरपाल सिंह, रामभजन आदि रहे।