फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने किया पैदल मार्च, संभल में बनी रहेगी चौकसी

विज्ञापन
संभल के चौधरी सराय में पैदल गश्त करते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। पुलिस और अर्धसैनिक बल आईटीबीपी के जवानों ने सोमवार की शाम संभल में पैदल मार्च किया। संभल में पांच थानाध्यक्षों के साथ भारी पुलिस बल लगाया गया है। इस बीच चौकसी बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने नेतृत्व किया। पैदल मार्च कर जनता को सुरक्षा का भरोसा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक भी थे।
विज्ञापन

संभल में 19 व 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शन के दौरान बवाल होने पर पूरे जिले का पुलिस बल संभल में लगाया गया। पड़ोसी जनपदों से भी पुलिस बुलाई गई थी।
पीएसी और अर्धसैनिक बल भी लगाए गए। संभल में अभी चौकसी बरकरार है। अर्धसैनिक बल आईटीबीपी के जवानों और पुलिस ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च किया है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि हालांकि अब शांति व्यवस्था कायम है लेकिन संभल में एहतियाती तौर पर चौकसी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें