फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने अपनी पत्नी का ईंट से सिर कुचलकर मौत की घाट उतारा, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर में पति ने पत्नी की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। शोर शराबा होने पर आरोपी का भाई घर पहुंच गया। महिला की हत्या हुई देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही शव कब्जे में कर लिया और मृतका के मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों से पुलिस ने पंचनामा भरवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

सोमवार की भोर तीन बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी भोला पुत्र राजेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी रश्मि (30) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के दौरान महिला की चीख निकल गई। जिसको सुनकर आरोपी पति का भाई आ गया। उसने देखा कि महिला रक्त रंजित हालत में पड़ी है। उसका भाई भाग गया। इसकी जानकारी यूपी 112 पुलिस को दी गई। मौके पर यूपी 112 पुलिस और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए।
उन्होंने आरोपी की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दी। मुरादाबाद के थाना कुंदरकी अंतर्गत गांव खिताबपुर खन्नूपुरा निवासी मृतका के चाचा प्रेमदास पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी भतीजी की शादी दस वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी पति ने मारपीट करना शुरू कर दिया था। इसी के चलते उनकी भतीजी मायके में रह रही थी। गुरुवार को आरोपी बुलाकर साथ ले आया और अब सोमवार की सुबह ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। मृतका की एक आठ वर्षीय बेटी है। जिसका रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पति की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें