फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मुद्दे पर संभल के कई स्थानों पर 24 घंटे चौकसी, पुलिस कर रही पहरेदारी

विज्ञापन
संभल की छंगामल कोठी में पुलिस की चौकसी का नजारा। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। संभल में अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हालात सामान्य हैं। आशंकाओं को लेकर थोड़ा बहुत असर था। अब उसमें भी कमी आ रही है लोग हालात को सामान्य मानकर अपने अपने काम में लग गए हैं। लेकिन एहतियाती तौर पर संभल के कई स्थानों पर पुलिस बल लगातार चौबीस घंटे निगरानी कर रहा है। पुलिस की टीमें बनाईं गईं हैं जिनकी हर आठ घंटे में ड्यूटी बदल रही है।
विज्ञापन

संभल पर अभी निगरानी रहेगी लेकिन धीरे धीरे पुलिस बल घटेगा। जहां तक शनिवार का सवाल है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले छंगामल की कोठी पर सबसे ज्यादा पुलिस बल लगाया गया था। बल्ले की पुलिया और चौक दीपासराय में भी पुलिस की पिकेट थी। भारी पुलिस बल गश्त कर रहा था लेकिन रविवार को पुलिस बल की संख्या घटी है। अब चिह्ति स्थानों पर एक सब इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों की टीम को लगाया गया है जबकि फैसला आने से पहले शनिवार को सभी चिह्ति स्थानों पर एक एक थाना प्रभारी को भी लगाया गया था।
मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ अधिकारी भी पल-पल खबर ले रहे थे पर रविवार को ऐसा नजर नहीं आया। अलबत्ता ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल अपने अधिकारियों को हर तीन घंटे में हालात की जानकारी दे रहा था।
विज्ञापन

इसके साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट भी अपने उच्चाधिकारियों को समय-समय पर हालात सामान्य होने की जानकारी दे रहे थे। इससे जाहिर है कि संभल पर अभी शासन प्रशासन की निगरानी है। जो अभी कुछ दिन और रह सकती है। जैसे जैसे हालात सामान्य नजर आएंगे। आशंकाएं घटेंगी पुलिस बल दूसरे कामों में लग जाएगा। संभल अपनी तरक्की की रफ्तार पर और आगे बढ़ जाएगा लेकिन फिलहाल पुलिस और मजिस्ट्रेटों की निगरानी संभल के चिह्ति स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें