फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में रहेगी चौबीस घंटे निगरानी, जनपद को चार जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया

विज्ञापन
संभल के दीपा सराय में अयोध्या फैसला आने के बाद ड्यूटी पर तैनात नखासा पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। जिले को चार जोन और 19 सेक्टर में बांटकर चौबीस घंटे निगरानी का इंतजाम किया गया है। अयोध्या मुद्दे को लेकर संभल में एहतियाती पर निगरानी और चौकसी का सुरक्षा प्लान बनाया गया है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने मिलकर जनपद को सुरक्षा के एहतियाती इंतजामों के लिए सेक्टर में विभाजित किया है। जिले में 19 सेक्टर बनाकर सभी में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं जबकि इन सेक्टरों के अंतर्गत 36 सब सेक्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सब सेक्टरों में पुलिस इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। अधिकारी पल पल की खबर ले रहे हैं ताकि कहीं कोई विवाद न होने पाए। खासकर सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। यह सिलसिला रविवार को भी रहेगा। क्योंकि रविवार को जिले में बाराबफात का जुलूस है। इसलिए सतर्कता और बढ़ाई गई है। अधिकारी खुद भ्रमण करके ड्यूटी चेक कर रहे हैं।
जिले के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संभल, चंदौसी, बहजोई और गुन्नौर को अतीत के विवादों को देखते हुए सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टरों में चौबीस घंटे के हिसाब से पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। हर पल निगरानी का इंतजाम है। पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट भी अपने अपने क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें