फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दस करोड़ से सुधरेगी अलापुर हालत

Thu, 15 Jun 2023 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
अलापुर नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक करतीं पंचायत अध्यक्ष हुमा बी। संवाद
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। नगर पंचायत में बुधवार को बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। इसमें करीब 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास हुए। सभी वार्ड सदस्यों ने पहले पेयजल और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा नगर पंचायत को मजबूत करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति व सफाई के साधन खरीदने पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष हुमा बी ने कहा कि सभी के सहयोग से कस्बे को और सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने वार्ड सदस्यों के साथ बैठक करते हुए बताया कि नगर में साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं।
इसमें नालों की साफ सफाई, हैंडपंप की मरम्मत, पथ प्रकाश व्यवस्था, आउटसोर्सिंग पर कर्मचारियों की नियुक्ति, सफाई को उपकरणों और फर्नीचर की खरीदारी कराई जानी है। सभी वार्ड सदस्यों ने प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए अपनी मुहर लगा दी। बताया कि यह करीब 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव है। इससे नगर की हालत में काफी सुधार आएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत की यह दूसरी बैठक थी। इससे पहले जो बैठक थी, उसमें कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ था। वार्ड सदस्यों ने उसका बहिष्कार कर दिया था। बुधवार की बैठक में ईओ अमरेश तिवारी, माधुरी, तारावती, रिहाना, रीतेश, जयवीर सिंह, अल्ताफ, सरताज हुसैन, हेमंत कुमार, महज बी, विमलेश कुमारी, मिस्कीन, मोहम्मद फरीद, मुस्लिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें