आगरा से चलकर श्री अक्रूर जी महाराज की रथयात्रा मंगलवार को यहां पहुंची। श्री वार्ष्णेय समाज के लोगों ने रथयात्रा के पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। अखिल भारत वर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा की अखिल भारतीय वार्ष्णेय राजनीतिक चेतना समिति के तत्वावधान में रथयात्रा देर शाम मालगोदाम रोड पर पहुंची।
बाइक सवार युवाओं ने जोशोखरोश के साथ अगवानी की। बड़ी संख्या में वार्ष्णेय समाज के लोगों ने शानदार स्वागत किया। यहां से कीर्तन मंडली के साथ नगर के विभिन्न मार्गों सेे होती हुई रात्रि विश्राम के लिए सीता रोड स्थित साहू झुन्नीलाल की धर्मशाला पहुंची।
इस दौरान रास्ते में रथयात्रा का पुष्प वर्षा व आरती करके जगह-जगह स्वागत किया व जलपान कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन मोहन अपना वाले व रथयात्रा संयोजक ललित वार्ष्णेय ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक एकता व राजनीतिक जागरूकता पैदा करना है।
क्योंकि वार्ष्णेय सूबे की कई सीटों पर बहुतायत में हैं और कई पर जीत हार को तय करने की स्थिति में हैं। रथयात्रा में बाबू फूूलप्रकाश, आरसी गुप्ता, सुबोध कुमार, डा. रामप्रकाश, रेनू कुमारी, अखिलेश खिलाड़ी, ललित गुप्ता, राजीव कुमार, विपिन, रामबाबू सभासद, कुलदीप वार्ष्णेय, सुधीर डेक्रो, प्रभात कृष्णा, राजीव कृृष्णा, प्रजीत लालू, मदनमोहन, प्रहलाद शामिल रहे।