फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: पाकिस्तानी माैलाना से ऑनलाइन बात... युवक गिरफ्तार, देशद्रोह का केस, पूछा था- मारे गए शहीद या नहीं

Sat, 01 Feb 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर विवादित बातचीत करने वाले युवक मोहम्मद आकिल को पुलिस ने देशद्रोह और नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक ने बवाल में मारे गए लोगों को शहीद कहने और पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगाने की बात कही थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे खोजकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
पाकिस्तानी माैलाना से बात करने वाला युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के मौलाना से वीडियो कॉल पर बातचीत करने वाले युवक पर पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। युवक ने वीडियो कॉल पर सवाल किया था कि बवाल में जान गंवाने वाले लोगों को शहीद कहा जा सकता है या नहीं। इसके अलावा आरोप लगाया था कि पुलिस ने बवाल में फायरिंग की है।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिसमें युवक पत्थरबाज तो नहीं निकला है, लेकिन देशद्रोह व समाज में नफरत फैलाने का आरोपी बनाया गया है। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर नसरूल्लापुर निवासी मोहम्मद आकिल के रूप में हुई है।

आरोपी का वीडियो 15 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें युवक ने पाकिस्तानी मौलाना से बातचीत की थी। इसमें 24 नवंबर के बवाल में जिन लोगों की मौत हुई थी। उन्हें शहीद कहे जाने वाली बात कही थी। साथ ही अन्य आरोप लगाए थे। इससे नफरत फैलाने का काम किया गया था।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश वीडियो वायरल होने के बाद से ही की जा रही थी। इसी क्रम में अब गिरफ्तार किया गया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

संभल बवाल की मजिस्ट्रीयल जांच में नहीं दर्ज हुआ किसी का बयान

बवाल की मजिस्ट्रीयल जांच में आम आदमी या अधिकारियों का छह तिथि तय होने के बाद भी बयान दर्ज नहीं हुए हैं। मजिस्ट्रीयल जांच कर अधिकारियों के बयान 30 जनवरी को दर्ज होने थे लेकिन किसी अधिकारी ने अपना बयान दर्ज नहीं कराया। अब अगली तिथि 10 फरवरी तय की गई है।

बहजोई स्थित कलक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर के कार्यालय में बयान दर्ज किए जाने हैं। इसके लिए अलग-अलग तिथि पर छह नोटिस अधिकारियों को भेजे जा चुके हैं। पहली तिथि 30 नवंबर 2024 को तय की गई थी। इसके बाद चार दिसंबर, 16 दिसंबर, 26 दिसंबर, 10 जनवरी और 30 जनवरी तय की गई थी।

मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में आगजनी, तोड़-फोड़ के साथ पथराव और फायरिंग की गई थी। इसमें पांच आम लोगों की जान गई थी और 29 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। इस बवाल की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने डिप्टी कलेक्टर दीपक कुमार चौधरी को नामित किया है।

इस जांच को सात दिन में पूरा करना था लेकिन यह जांच अभी लंबित है। डिप्टी कलेक्टर का कहना है कि 30 जनवरी की तिथि तय की गई थी लेकिन किसी ने बयान दर्ज नहीं कराए। इसलिए अब 10 फरवरी की तिथि तय की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें