फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऐंचोली के प्रधान को पद से हटाया, पंचायत सचिव पर भी होगी कार्रवाई

Wed, 13 May 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ग्राम पंचायत ऐंचोली के ग्राम प्रधान रघुनाथ को पद से हटा दिया है। उन्हें अंतिम जांच में अनियमितताओं का दोषी पाया गया। ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश मंगलवार को डीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन

सूचना विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई राज्यमंत्री गुलाब देवी से प्राप्त शिकायत पर शुरू हुई थी। तत्कालीन डीएम ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति बनाई थी। प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं मिलने पर प्रधान को उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा 95(1) के अंतर्गत नोटिस जारी हुआ था। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर दिसंबर 2025 में उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए थे। इसके बाद एक तीन सदस्यीय जांच समिति ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के लिए तीन सदस्यीय समिति भी गठित हुई थी।

अंतिम जांच के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
प्रधान रघुनाथ ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने उनके अधिकार बहाल करते हुए अंतिम जांच जारी रखने का निर्देश दिया था। अंतिम जांच में प्रधान और सचिव को पुनः नोटिस जारी किया गया। उनके उत्तर संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद डीएम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। प्रधान को पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें