फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की बंपर पैदावार करनी है तो सोहन से लीजिए टिप्स

Fri, 22 Apr 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
खेती किसानी
विज्ञापन
सोहन लाल यादव वहीं हैं, जिन्होंने जल दाब पंप तैयार किया था, जो बिना इंजन के ही धरती से सिंचाई के लिए जल निकालने में सक्षम था। वह प्रयोग तो फिलहाल शासन की उदासीनता से परवान नहीं चढ़ सका तो अब सोहन लाल ने बाजरे की जड़ में गेहूं को गर्भित करके एक नया बीच तैयार किया।
विज्ञापन


चार साल के बाद अब वही बीज चार से पांच क्विंटल प्रति बीघा पैदावार देने को तैयार है। चंदौसी तहसील क्षेत्र के खजरा खाकम गांव निवासी प्रगतिशील किसान सोहन लाल यादव ने बताया कि पहले तो बाजरा बोया, उसके बाद बाजरे की जड़ को चीर कर उसके अंदर गेहूं की बीज रखा गया।

लगातार निगरानी के बाद एक पौधा उगा जो बड़ा हुआ तो उसमें आई बालियां सामान्य गेहूं से दोगुनी लंबी थी। इसके बाद पकने पर उसके गेहूं के बीज सुरक्षित रखे, उन्हें लगातार बोया गया। इस बार जब उन्हें बोकर काटा गया तो भूड़ क्षेत्र में जहां सिंचाई का भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है, वहां एक बीघा में 4.40 क्विंटल पैदावार निकली।
विज्ञापन


जबकि इस क्षेत्र में सामान्य गेहूं की पैदावार दो क्विंटल प्रति बीघा ही है। सोहन लाल का दावा है कि यदि बीच को अच्छे खेत में बेहतर खाद पानी के साथ उगाया जाए तो इसकी पैदावार पांच क्विंटल प्रति बीघा से भी अधिक होगी। सूचना पर उपनिदेशक (कृषि) कार्यालय से ब्लाक टेक्नीकल मैनेजर भुवनेश राघव खेत पर पहुंचे। बालियां भी देखी। इसकी जानकारी कृषि महकमे को दी ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें