फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि भवन परखेगा सोहन के बीज को

Sun, 24 Apr 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से गेहूं जला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के प्रगतिशील किसान सोहन लाल की मेहनत रंग लाती दिख रही है। किसान द्वारा तैयार की गई गेहूं की नई प्रजाति को परीक्षण के लिए कृषि भवन नई दिल्ली ने करनाल स्थित प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा है। खजरा खाकम निवासी किसान का दावा है कि इस नई प्रजाति के बीज से गेहूं की बंपर पैदावार होगी।
विज्ञापन


प्रगतिशील किसान सोहनलाल यादव कृषि भवन की ओर से उनके बीज को परीक्षण के लिए करनाल भेजे जाने से उत्साहित हैं। सोहनलाल यादव का दावा है कि उसने बाजरे की जड़ में गेहूं के बीज को गर्भित कर तैयार की गेहूं की नई प्रजाति तैयार की है।

इस बीज से गेहूं की पैदावार पांच बीघा प्रति क्विंटल तक होगी। सामान्य गेहूं के बीज की पैदावार से यह करीब दो क्विंटल अधिक है। सोहनलाल के खेत में गेहूं की फसल देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों में भी उत्साह है। आमतौर पर सामान्य गेहूं की बाली से दोगुनी लंबी बाली किसानों को उत्साहित कर रही है। 
विज्ञापन


प्रगतिशील किसान सोहनलाल यादव ने कहा कृषि भवन नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक से मिलकर उन्हें गेहूं बीज और बालियां सौंपी हैं। उन्होंने बीज को परीक्षण के लिए करनाल भेजा है। उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री को भी पत्र भेजा गया है। गेहूं की नई प्रजाति के बारे में बताया गया है। किसान हित में जिम्मेदार क्या करेंगे? यह अब आगे की कार्यवाही से पता चलेगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें