फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्कूल प्रबंधन व शिक्षक में समझौता, पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। निजी स्कूल की टूर से लौट रही बस पर हमला कराने वाले स्कूल के शिक्षक नजम का असमोली थाना पुलिस ने शांतिभंग में चालान कराया है। स्कूल प्रबंधन से शिक्षक द्वारा गलती मानी गई तो स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद भी पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। चर्चा है कि शिक्षक को स्कूल से प्रबंधन ने निकाल दिया है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरथला में स्थित सैनिक वीर अब्दुल हमीद हायर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थी तीन नवंबर को आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा और वृंदावन टूर पर गए थे। बांके बिहारी मंदिर मथुरा में लाइन में लगने को लेकर टूर में शामिल एक छात्र और शिक्षक नजम की कहासुनी हो गई थी। अन्य स्टाफ ने छात्र को डांट दिया था। इसके बाद छात्र ने भी शिक्षक से माफी मांगी थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी शिक्षक ने बृहस्पतिवार की सुबह गांव से 15 से 20 युवक बुला लिए और इन युवकों ने सैंधरी के चौराहे पर बस रोक कर मारपीट की और पथराव किया। इसमें कई विद्यार्थी घायल भी हुए। इसके अलावा बस में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि शिक्षक ने ही युवक बुलाए थे। जांच पड़ताल में शिक्षक के मोबाइल से वह चैटिंग भी मिल गई जिसमें उसने युवकाें को बुलाने की बात कही थी। पुलिस ने इसी क्रम में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें