फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मरने से पहले बीमार महिला का बीमा कर क्लेम हड़पने वाले गिरोह का एजेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
जुनावई थाना में फर्जी बीमा कर क्लेम हड़पने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद कुमार।
विज्ञापन
संभल। बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह ने बीमार बुजुर्ग महिला का बीमा कराने के लिए पहले 16 वर्ष उम्र कम कराई गई और फिर मौत होने पर बीमा क्लेम की धनराशि हड़प ली। इसकी जानकारी जब महिला के पति को हुई तो उन्होंने 12 अगस्त को मास्टरमाइंड समेत 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी क्रम में शनिवार को जुनावई थाना क्षेत्र के गांव नगरिया देवी निवासी प्रमोद कुमार एजेंट गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह के ज्यादातर सदस्य पहले से बीमा घाेटाले के दूसरे मामलों में जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


गांव खेड़ा फतेहपुर निवासी सुखराम सिंह ने 12 अगस्त को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनकी पत्नी नेमवती की उम्र वर्ष 2024 में 64 वर्ष थी, वह बीमार रहती थीं। इसी दौरान प्रमोद कुमार, ओंकारेश्वर मिश्र व अन्य आठ साथियों के साथ उनके पास पहुंचा था। बीमा कराकर क्लेम दिलाने का भरोसा दिया था। बताया कि उनकी पत्नी की आधार कार्ड में जन्मतिथि एक जनवरी 1960 थी लेकिन गिरोह ने आधार कार्ड संशोधित कराकर एक जनवरी 1976 करा दी थी।



सुखराम ने बताया कि उनके आधार कार्ड में भी संशोधन कराया गया था। पहले एक जनवरी 1955 जन्मतिथि दर्ज थी लेकिन बाद में उसको एक जनवरी 1974 करा दिया था। उसके हिसाब से 19 वर्ष उम्र कम कराई गई थी। इसके बाद प्रमोद कुमार ने बैंक में खाता खुलवाया था। इसमें मोबाइल नंबर अपना लिंक कराया था और पासबुक भी अपने पास रख ली थी। सुखराम ने बताया कि जब उनकी पत्नी की मौत हो गई तो गिरोह के सदस्य उनके घर पहुंचे और मृत्यु प्रमाण जारी कराकर अपने साथ ले गए। बाद में पता चला कि गिरोह ने बीमा क्लेम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें