फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के फैसले के बाद निकाह कर प्रेमी बना पति

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और निकाह के लिए कहने पर टकरा देने का आरोप लगाकर थाने पहुंची युवती को पंचायत के फैसले के बाद न्याय मिला। पुलिस के समझाने और पंचायत के फैसले पर युवक निकाह के लिए राजी हुआ। इस दौरान दोनों के परिजनों के सहमति से उनका निकाह हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, अमरोहा जिले की निवासी युवती असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में क्लीनिक पर रहती थी। करीब एक साल से वह क्लीनिक पर रह रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान क्लीनिक चलाने वाले युवक से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोप है कि प्रेम-प्रसंग के बाद युवक ने निकाह कर करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आठ दिन पूर्व युवती ने निकाह के लिए कहा तो प्रेमी युवक मुकर गया। इससे आहत युवती बुधवार को असमोली थाने जा पहुंची और कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसे समझाया और इसके बाद जिम्मेदार लोगों की मध्यस्थता में पंचायत हुई। पंचायत में तय हुआ कि दोनों का निकाह करा दिया जाए। जिसके बाद युवक और युवती का निकाह करा दिया गया। निकाह के बाद युवती अपने प्रेमी से पति बने युवक के साथ ससुराल चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें