फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुखार से छात्रा की मौत के बाद अकरौली पहुंची स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। गांव अकरौली की जनता इंटर कॉलेज की कक्षा दसवीं की छात्रा रेनू (17) की शनिवार शाम बुखार के चलते मौत हो गई। वहीं, कई अन्य भी बीमार हैं। घटना के दो दिन बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर अन्य मरीजों के खून के नमूने लेकर दवा वितरण किया। अकरौली निवासी सोमपाल की बेटी को शुक्रवार सुबह तेज बुखार की शिकायत हुई। शनिवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चंदौसी के निजी चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले गए, जहां से दवा दिलाने के बाद घर लौटते समय शाम करीब छह बजे उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया, जिसमें 53 मरीजों की जांच की गई। चिकित्साधिकारी डॉ. अरशद अली ने बताया कि जांच में पुराने दो टाइफायड के मरीज मिले, जिन्हें दवा दी गई, जबकि अन्य मरीजों के खून के नमूनेजांच के लिए भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें