फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मजदूरी के रुपये लेने के लिए घर से निकले युवक का शव घर से करीब 150 मीटर दूर सरसों के खेत में पड़ा मिला। युवक की हत्या गला दबाकर की गई है। गले में दुपट्टा बंधा हुआ मिला है। शरीर पर चोट के निशान हैं। एक रस्सी मिली है जिससे पुलिस का अनुमान है कि शव को खींचकर सरसों के खेत तक लाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीओ ने शव मिलने वाले स्थान का मुआयना किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव जनैटा निवासी मुस्तफा (22) पुत्र मुन्तयाज उर्फ हाफिज गुड्डू का शव घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित गांव के बाहर सरसों के खेत में पड़ा मिला। युवक की हत्या दुपट्टे से गला दबाकर की गई है। दुपट्टा गले में बंधा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान थे। युवक की मां मुशरती के अनुसार उनका बेटा राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता था। सोमवार की शाम गांव निवासी एक व्यक्ति से दो दिन की मजदूरी के एक हजार रुपये लेने के लिए गया था। साथ में तहेरा भाई साहिबे आलम भी गया था। दोनों लोगों ने साथ में मजदूरी की थी। पीड़ित मां ने बताया कि उनका बेटा रात को जब दस बजे तक नहीं लौटा तो साहिबे आलम के घर जाकर पूछा। साहिबे आलम सो रहा था। उसने बताया कि मजदूरी के रुपये तो नहीं मिले जिसपर वह दोनों रात नौ बजे लौट आए थे। मुस्तफा घर जाने की बात कहकर गया था।
इस जानकारी के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। सारी रात तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह शव सरसों के खेत में पड़े होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों के अनुसार युवक अच्छे स्वभाव का था। मेहनत मजदूरी करता था। हत्या क्यों की गई यह सवाल सभी को उलझा रहा है। बताया कि युवक अपने चार भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था। पिता और दो भाई गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवक की कमर जख्मी थी। नजदीक में एक रस्सी मिली है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या के बाद घसीटकर सरसों के खेत तक लाने का अनुमान है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

युवक की हत्या की गई है। शरीर पर कुछ चोट के निशान मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की टीम छानबीन करने में जुटी है। जल्द इस हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

गोपाल सिंह, सीओ, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें