फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sun, 15 Apr 2018 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैथरा धर्मपुर में राजमिस्त्री की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। मृतक के पेट पर जले और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव मैथरा धर्मपुर में चंद्रपाल के खेत में 25 वर्षीय युवक का शव मिला। धीरे-धीरे ग्रामीण जुटे और मृतक की शिनाख्त गांव के ही राजमिस्त्री प्रवेश पुत्र प्यारेलाल के तौर पर हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाल अंजू भदौरिया ने घटना की पड़ताल की।

सीओ चंदौसी ओंकार सिंह यादव ने भी परिजनों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना की फोटोग्राफी आदि कर जांच की। भाई रविंद्र का कहना था कि गांव के ही कुछ लोगों से बीते दिनों साउंड सिस्टम तेज आवाज में बजने को लेकर मृतक का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उन लोगों ने प्रवेश को जलाकर मारने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन


आज सुबह मां मोर श्री ने प्रवेश का शव पास के ही मेंथा के खेत में पड़ा देखा। मृतक के पेट पर जले और पीठ पर चोट के निशान थे। कोतवाल का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हत्या की हकीकत सामने आ सकेगी। वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के ही जितेंद्र उर्फ जीता, धर्मेंद्र और मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

वहीं, मृतक गुरुवार की शाम से लापता था। भाई रविंद्र ने बताया कि गांव के लोगों से विवाद के बाद गुरुवार के बाद से आज शनिवार को सुबह प्रवेश का शव मेंथा के खेत में पड़ा मिला। कोतवाल का कहना है कि प्रवेश की गुमशुदगी के बाबत परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें