फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खाद के बाद अब बीज के लाले, समिति और गोदामों पर लटक रहे ताले

Fri, 22 Nov 2024 03:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
पवांसा में बीज भंडार पर गेहूं का बीज खत्म होने का चस्पा नोटिस।  - फोटो : संभल
विज्ञापन
संभल। डीएपी के बाद अब किसानों को रबी फसलों की बुआई के लिए अनुदानित और प्रमाणित बीज के लाले पड़ गए हैं। किसान ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय बीज गोदाम के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, विभाग के जिम्मेदार गेहूं बीज उपलब्ध नहीं करा पा रहे है। कई केंद्रों पर किसानों को बीज का स्टॉक खत्म होने की दुहाई दी जा रही है, तो कई केंद्रों पर प्रभारी बीज वितरण में मनमानी करते नजर आ रहे हैं। रबी फसलों के सभी बीज न होने से भी किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बता दें शासन ने जिले के लिए गेहूं का पांच हजार क्विंटल से अधिक का टारगेट दिया था। जिसका वितरण कर दिया गया। लगातार गेहूं के बीज को लेकर किसानों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने शासन को एक हजार क्विंटल गेहूं के बीच की डिमांड भेजी है।
विज्ञापन


कोट
-पवांसा में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय पर गेहूं का बीज लेने गए थे। मौके पर कार्यालय के मुख्य गेट पर ताले लगे हुए थे। कर्मचारी कोई नहीं था। गेहूं के बी खत्म होने का नोटिस बोर्ड लगा हुआ था, इसलिए वापस घर लौट आए। -गजराम सिंह, गांव फत्तेहपुर उत्तमा
-राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय पर गेहूं का बीज लेने गए थे लेकिन गेहूं का बीज नहीं मिला। बीज के लिए दिनभर परिसर में ही बैठे रहे। उसके बाद भी गेहूं का बीज नहीं मिल सका। कृषि विभाग के अधिकारियों ने गेहूं का बी खत्म होने की जानकारी दी है। ऐसे में 22 बीघा गेहूं की फसल की बुवाई कैसे हो पाएगी। -जगदीश सिंह, अझरा
विज्ञापन

-6-7 बार गेहूं का बीज लेने गए थे लेकिन बीज खत्म होने की जानकारी दी गई है। सरकारी गोदाम पर गेहूं का बीज कब आएगा, इसकी कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में प्राइवेट दुकान से ही महंगा गेहूं का बीज लेकर लगाने को मजबूर होंगे। -प्रकाश यादव, गांव गंगनेटा
-एक हजार क्विंटल गेहूं के बीज की डिमांड शासन को भेजी है। गेहूं का बीज मिलने के बाद ही राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय से किसानों को वितरण हो सकेगा। -प्रबोध मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें