फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कर्नाटक के बैंक लाॅकर से 17 किलो सोना चोरी, संभल में तलाश

Fri, 22 Nov 2024 03:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कर्नाटक के स्टेट बैंक के लॉकर से अक्तूबर माह में 17 किलोग्राम सोने में बृहस्पतिवार को राज्य के जिला दावणगेरे की पुलिस ने संभल के मोहल्ला बाजारगंज में छापा मारकर सराफ विष्णु वर्मा से 662 ग्राम सोना बरामद किया गया है। आरोपियों ने चोरी का कुछ सोना संभल में भी बेचा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कर्नाटक के जिले दावणगेरे की पुलिस चोरी की घटना में शामिल आरोपी को लेकर संभल पहुंची और मोहल्ला बाजारगंज के सराफा कारोबारी विष्णु वर्मा को हिरासत लेकर पूछताछ की। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सराफा कारोबारी से कर्नाटक पुलिस ने 662 ग्राम सोना बरामद किया है। आरोपी सराफ को नोटिस देकर पुलिस छोड़कर चली गई है। कर्नाटक पुलिस ने संभल कोतवाली में आमद कराई थी। आरोपी से भी कोतवाली में पूछताछ की गई। स्थानीय स्तर पर जो मदद की जा सकती थी वह पुलिस ने की है। वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक पुलिस की टीम का नेतृत्व कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि बैंक के लॉकर से 17 किलोग्राम सोने की चोरी हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार की जा रही है। इसमें उत्तर प्रदेश के कई आरोपी शामिल हैं। आरोपियों ने कई जगह सोना बेचा है। एक आरोपी की निशानदेही पर संभल के सराफा कारोबारी से सोना बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें