फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात बिगड़ी बात: पत्नी ने ब्लेड से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, लहूलुहान पहुंचा अस्पताल; पांच माह पुरानी है शादी

Sat, 04 Oct 2025 05:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुन्नौर(संभल)

सार

घायल को सीएचसी गुन्नौर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
लहूलुहान पति अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के संभल स्थित गुन्नौर कस्बा क्षेत्र के गांव दौलतपुर में शुक्रवार रात पति-पत्नी के विवाद के दौरान बड़ा मामला सामने आया। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से वार कर दिया। घायल को सीएचसी से अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पांच महीने पहले हुई है शादी
जानकारी के अनुसार दौलतपुर गांव के रहने वाले राजू की शादी पांच माह पहले जनपद बदायूं के थाना सहसवान के गांव मिजापुर में हुई थी। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने ब्लेड से हमला कर दिया। इससे प्राइवेट पार्ट बुरी तरह कट गया। घायल को सीएचसी गुन्नौर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
गुन्नौर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और इसके बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें