फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये फिल्म नहीं हकीकत है: बेटी की मौत के बाद पिता ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, सदमे में पूरा परिवार

Fri, 31 Mar 2023 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

बाइक पर सवार होकर युवक अपनी बेटी के साथ नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिलक ककरौआ अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक मिलक ककरौआ अड्डे के नजदीक पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार गांव चंदायन निवासी नन्हें की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी सात वर्षीय आयमा नूर की भी बुधवार को उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई थी। पिता-पुत्री की मौत होने के बाद परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन


हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदायन निवासी नन्हें राज मिस्त्री का काम करते थे। बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब नन्हें अपनी सात वर्षीय पुत्री आयमा नूर के साथ बाइक पर सवार होकर नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिलक ककरौआ अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मिलक ककरौआ अड्डे के नजदीक पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। परिजन दोनों को संभल के निजी अस्पताल ले गए थे।

हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया था। जहां दिल्ली ले जाते समय बुधवार की शाम सात बजे के करीब आयमा नूर की मौत हो गई। जबकि उसके पिता नन्हें की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई आमिर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें