फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवती को बहला फुसलाकर ले जाने में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर एक युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने दो दिन तक युवती की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि 13 फरवरी की दोपहर मुरादाबाद निवासी युवक उसकी बेटी को घर से बहला-फुसलाकर बाइक से ले गया। देर शाम घर पहुंचने पर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दी। जिसके बाद युवती की तलाश की गई। बताया यह जाता है कि युवती मुरादाबाद में ही एक फैक्ट्री में काम करती थी। युवक भी उसी के साथ काम करता था। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि आरोपी युवक मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें