फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विवाद के बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। कस्बा क्षेत्र के गांव दौलतपुर में शुक्रवार रात पति-पत्नी के विवाद के दौरान बड़ा मामला सामने आया। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से वार कर दिया। घायल को सीएचसी से अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना रात करीब नाै बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दौलतपुर गांव के रहने वाले राजू की शादी पांच माह पहले जनपद बदायूं के थाना सहसवान के गांव मिजापुर में हुई थी। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने ब्लेड से हमला कर दिया। इससे प्राइवेट पार्ट बुरी तरह कट गया। घायल को सीएचसी गुन्नौर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
गुन्नौर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और। इसके बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें