फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत दखल के बाद प्रेमी युगल का निकाह हुआ, चर्चा आसपास के गांवों तक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत के दखल के बाद प्रेमी युगल का निकाह हुआ। निकाह की रस्म के दौरान ग्रामीणों का तांता लगा रहा। इस निकाह की चर्चा आसपास के गांवों तक बनी हुई है। पुलिस को भी दोनों पक्षों ने आपसी समझौता होने की लिखित में जानकारी दी है। दरअसल, बुधवार को रात एक गांव निवासी युवक अपनी प्रेमिका से मुलाकात कर रहा था। इसी दौरान प्रेमिका के परिजन मौके पर आ गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। शोर शराबा होने पर गांव के जिम्मेदार लोग पहुंचे और उन्होंने प्रेमी युगल का निकाह कराने की बात कही और युवक को छुड़वा दिया। युवक घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने निकाह करने से साफ मना कर दिया। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए प्रेमी युवक को पकड़ लिया और थाने में बैठा लिया। गांव की पंचायत थाने पहुंची और युवक का निकाह कराने का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में शुक्रवार को पंचायत के दखल के बाद प्रेमी युगल का निकाह हो गया। इस दौरान ग्रामीणों का तांता लगा रहा। प्रेमी युगल के परिजनों ने आपसी समझौता होने के साथ ही निकाह होने की जानकारी पुलिस को लिखित में दी है। इस निकाह की चर्चा आसपास के गांवों तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें