जिले का पुलिस मुख्यालय बदलने के विरोध में मार्च निकालते वकील।
- फोटो : जिले का पुलिस मुख्यालय बदलने के विरोध में मार्च निकालते वकील।
बहजोई। पुलिस का मुख्यालय संभल भेजे जाने का कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने विरोध किया।
सोमवार को अधिवक्ताओं ने बैठक की। इसमें कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अन्य अधिवक्ता शामिल हुए। इसमें अध्यक्ष अलका गोस्वामी का कहना है कि जिला प्रशासन व पुलिस का मुख्यालय संभल में स्थापित किए जाने की बात सामने आ रही है। इससे वादकारियों को तो मुश्किल होगी ही। साथ में आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जब बीते कई वर्षों से जिला मुख्यालय बहजोई में संचालित हो रहा है, तो अब मुख्यालय को संभल में भेजने की मंशा बनाना गलत है।
एसोसिएशन की मांग है कि जिला के प्रशासन व पुलिस का मुख्यालय बहजोई में ही रहे। अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की गई। इस बीच वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह एडवोकेट समेत बिंटू शर्मा, संजीव कुमार, देवेश कुमार, कुंवरपाल सिंह, हरप्रसाद राणा व निर्मला दिवाकर आदि रहे।