फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर निबंधन कार्यालय किया बंद

Wed, 06 Sep 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। तहसील परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्नान पर डीजीपी पुलिस व मुख्य सचिव के पुतले फूंकने का कार्यक्रम था। जिसकी तैयारी अधिवक्ताओं ने एक दिन पूर्व ही कर ली थी। जिसकी सूचना पुलिस को पहले से ही थी। इसलिए मंगलवार को तहसील में भारी पुलिस बल फायरब्रिगेड के साथ पहुंच गया। काफी पुलिस फोर्स तहसील के बाहर भी तैनात रही। तहसील के अधिवक्ताओं ने दोनों पुतलों को तहसील में ही रखकर डंडों से मारा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुतले में आग लगा दी। पुतले धू-धू करके जलने लगे। पुतले जलने तक अधिवक्ता उस लाठी- डंडे बरसाते रहे। इस बीच दमकल कर्मचारी आग बुझाने के सिलिंडर लेकर क्राइम इंस्पेक्टर के साथ पुतलों के पास उन्हें बुझाने के लिए पहुंचे। जिस पर अधिवक्ताओं की दमकल कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। इस बीच पुतला पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन

अधिवक्ता फिर से धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। इस बीच कुछ अधिवक्ताओं ने बताया कि संभल व गुन्नौर के उपनिबंधक कार्यालय भी अधिवक्ताओं ने बंद कर दिए है। साथ ही निबंधन से संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। जिस पर अधिवक्ता उपनिबंधक कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कराने आए लोगों को निबंधन कार्यालय से बाहर निकलने को कहा तथा मुख्य गेट पर ताला डाल दिया । केवल उन्हीं लोगों को अंदर रहने दिया गया। जिनके निबंधन कार्य की प्रक्रिया चल रही थी। जिस पर कुछ अधिवक्ताओं ने कहा कि आज निबंधन कार्य हो जाने दे व बुधवार से ही कार्य बंद करे। क्योंकि बहुत से वादकारी निबंधन कार्य कराने के लिए दूर-दराज से आए है। उनकी समस्या का ध्यान रखा जाए। लगभग एक घंटे निबंधक कार्यालय बंद हो जाने के बाद वार रूम में पुन: अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें संभल व गुन्नौर के अधिवक्ताओं से बातचीत की गई। बैठक में उन्होंने बताया कि संभल व गुन्नौर में निबंधन कार्यालय बंद नहीं किए गए है। इस पर अधिवक्ताओं ने दोबारा से निबंधक कार्यालय में कार्य शुरू करा दिया। दोबारा निबंधक कार्यालय में काम शुरू होने के बाद रजिस्ट्री कराने आए लोगों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार गौड़, सचिव राजेश कुमार, रेवेन्यू बार अध्यक्ष तेजेंद्र देव सिंह, सचिव वीरेंद्र कश्यप, शिव ओम शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, राघव सिंह यादव, अमर सिंह यादव, अरविंद सिंह भाटी, ओमप्रकाश राव, गिरराज किशोर, बाबू लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें