फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन का पुतला फूंका

Wed, 06 Sep 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हापुड़ घटना को लेकर अधिवक्ताओं का रोष लगातार सामने आ रहा है। मंगलवार को जिले की तहसील संभल, चंदौसी और गुन्नौर में अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल की और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। पुतला फूंकने से पहले शव यात्रा भी निकाली गई। अधिवक्ताओं की मांग की है कि हापुड़ घटना के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इसी क्रम में संभल में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि बार कौंसिल ऑफ प्रयागराज के आह्वान पर कलमबंद हड़ताल करते हुए पुतला फूंका है। इस विरोध में जिला सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल रहे। अध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को भी कलमबंद हड़ताल रहेगी। अधिवक्ताओं ने पुतला दहन कचहरी परिसर में किया है। हालांकि बार पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान अब्दुल रहमान, अब्दुल जब्बार, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद मतीन, गजनफर हुसैन, कामिल कमलेश,रानी, सूरज सिंह, सचिन पाल, सुरेंद्र सागर, दीप वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
गुन्नौर तहसील परिसर से लेकर तहसील के मुख्य गेट तक अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अर्थी निकाल कर प्रशासन का पुतला फूंका। बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चिंता हरण सिंह यादव के नेतृत्व में यह विरोध जताया गया। अधिवक्ताओं ने कहा जब तक हापुड़ प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं के साथ में न्याय नहीं होता है। तब तक विरोध ऐसे ही जारी रहेगा। इस दौरान अमरीश कुमार यादव, भगवान सिंह यादव, भानु प्रताप सिंह, मेघ सिंह, वीरेश कुमार, विद्याराम पाल, सलीम, अनुराग कुमार, महेंद्र सिंह अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें